सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री

पटना । बिहार की राजनीति में आज नीतीश युग का समापन हो गया और भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी को चुन लिया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है और जो जिम्मेदारी दी, उसका ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं।
भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी ने कहा,”ये मेरे लिए जीवन में भाजपा ने मुझे जितना काम करने का मौका दिया, मैं ये कह सकता हूं एक राजनीतिक तौर से मैं करीब 30 साल से काम कर रहा हूं,लेकिन पहले कोई विचारधारा नहीं था। मैं इस पार्टी में जब पीएम मोदी के विचारों से इस पार्टी के साथ जुड़ा। 2015 के चुनाव से लगातार मैं भाजपा के लिए काम करता रहा और जिस तरह से कभी पार्टी के प्रदेश में पदाधिकारी के तौर पर विधानमंडल दल में, विधानपरिषद के नेता के तौर पर और संगठन में काम करने का जो सर्वोच्च पद है पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काम करने का मौका दिया। आज मैं पीएम मोदी, गृह मंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिवराज सिंह चौहान जी, के जो विचारधारा है, भाजपा की जो विचारधारा है। भारत को सबसे पहले, सबसे श्रेष्ठ मानने का और पार्टी को सबसे आगे खड़ा करने का उस काम को हम लगातार करते रहेंगे। इतना जरूर विश्वास दिलाते है। नीतीश कुमार ने बहुत कुछ सिखाया है। नीतीश कुमार ने जिस तरह से समृद्ध बिहार का सपना देखा है हम सब मिलकर बिहार और देश को समृद्ध बनाने का काम करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *