टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, अज्ञात हमलावरों की तलाश

मुंबई। यहां के जुहू स्थित पुष्पा पार्क में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर बाइक सवार 3 युवकों ने अचानक गोलीबारी कर दी। जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। अभी गोलीबारी के कर्म का पता नहीं है, लेकिन कहां जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली है।
पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है।
ओपन फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को कोई चोट नहीं आई है और वो सुरक्षित हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक आस-पास के कुछ लोग इस घटना में घायल हुए हैं। वहीं गोलीबारी करने वाले वे तीन लोग कौन थे, इस बारे में फिलहाल कोई पुख्ता कोई जानकारी नहीं है।
पुलिस ने बताया कि रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में अज्ञात लोगों ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर उस समय गोलियां चलाईं,जब वे वहां से जा रहे थे और उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा थी। हालांकि, वे सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *