“मां”फिल्म का किया प्रमोशन

फिर मिला संत का आशीर्वाद , माँ को देंगे अपना प्यार ।

जयपुर । राजस्थानी कला संस्कृति एवं भाषा को बढावे के लिए सदैव तत्पर खडा हू और सिनेमा भी सबसे बड़ा माध्यम है अपने राज्य की संस्कृति को जन जन तक पहुंचाने के लिए ।
उक्त विचार कल राजस्थानी फिल्म माँ के पोस्टर को दिखाते हुए दक्षिणमुखी बालाजी हाथोज धाम के पीठाधीश्वर हवामहल के विधायक महंत बालमुकुंदाचार्य ने व्यक्त किए ।
प्राप्त जानकारी अनुसार राजस्थान रॉयलवुड फिल्म इंडस्ट्रीज की तरफ से हर रविवार को एक राजस्थानी फिल्म का विशेष शो का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस रविवार 25 अक्टूबर को सुबह राजस्थानी फिल्म माँ के विशेष शो के लिए हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य महाराज को विशिष्ट अतिथि आमंत्रित करने पहुंचे रॉयलवुड अभिनेता राज जांगिड और राजेशकुमार जांगिड के साथ  फिल्म माँ का पोस्टर दिखाकर फिल्म का प्रमोशन किया। पूर्व में भी बालमुकुंदाचार्य व निवर्तमान विधानसभाध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने 21 अप्रेल 2017 को भी राजमंदिर में रोजाना 4 शो में प्रदर्शित हुई राजस्थानी माँ फिल्म की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया था ।
इस अवसर पर बालमुकुंदाचार्य महाराज ने सभी प्रदेश वासियों से अपने राजस्थान की कला संस्कृति और भाषा से प्रेम करने और राजस्थानी फिल्मे देखने का आह्वान किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *