बहन की मौत के बाद जीजा की पत्थरों से कुचलकर हत्या की

उदयपुर। उदयपुर जिले के उगना थाना क्षेत्र के जोगल बड़गांव में  बहन की मौत के शक में साले ने अपने जीजा की जंगल में ले जाकर पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार 28 साल के पिंटू लाल को बुधवार को आरोपी साले करण और उसके साथियों ने हथियारों के साथ अपहरण कर लिया और उसके बाद उसे जंगल में ले गए और वहां पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी हत्या कर चुके थे। पुलिस ने सबको कब्जे में ले लिया। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार यह विवाद इसलिए हुआ कि पिंटू की पत्नी पारु की मौत हो गई थी। 24 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने के बाद पारु को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, फिर उदयपुर रेफर किया गया,जहां उसकी मौत हो गई। उसके बाद पारू के भाई करण और पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। मंगलवार शाम को गांव पहुंचकर उन्होंने हंगामा किया और घर में तोड़फोड़ की। अगले दिन बुधवार सुबह करण हथियार लेकर साथियों सहित आया और पिंटू का अपहरण कर जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मृतक पिंटू लाल अपने परिवार का इकलौता सहारा था,क्योंकि उसके माता-पिता की मौत के बाद वह नाबालिग भाई बहनों की जिम्मेदारी संभाल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *