अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 9वें मैच में गुजरात टाइटन्स करीबी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से 6 रनों से हार गया। गुजरात आखिरी दो ओवर में 15 रन बनाने थे,जो वह नहीं बना सके। क्रेडिट आर्चर ने 19वें ओवर में केवल 4 रन दिए। जिसकी वजह से गुजरात को आखरी ओवर में 11 रनों की जरूरत थी, लेकिन तुषार ने पहली गेंद वाइड फेंकने के बावजूद केवल 4 रन ही खर्च किए।
इससे पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 211 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने शानदार शुरुआत की और पहला विकेट 78 के स्कोर पर गिरा। जब कुमार काषाग्रा 14 गेंद में 18 रन बनाए। वहीं दूसरी तरफ साई सुदर्शन ने 44 गेंद में 73 रनों की पारी खेली। जिसमें 9 चौके और तीन छक्के शामिल थे। उसके बाद गुजरात ने अपना दूसरा विकेट सुदर्शन के रूप में 107 के स्कोर पर गिरा। जहां से ये लग रहा था कि गुजरात आसानी से ये लक्ष्य चेज कर लेगा,लेकिन उसके बाद राजस्थान के गेंदबाजों ने एक के बाद एक विकेट लेकर गुजरात के 5 और विकेट गिरा दिए। यहां स्कोर 165/7 हो गया।
यहां से गुजरात का मैच जीतना मुश्किल नजर आ रहा था, लेकिन गिल की गैरमौजूदगी में कप्तान राशिद खान और तेज गेंदबाज कगीसो रबड़ा ने 30 गेंद में शानदार 43 रनों की साझेदारी करके टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया,लेकिन वो आखिरी दो ओवर में 15 रन नहीं बना सके, जिससे उनकी टीम को 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा। रबाड़ा ने 16 गेंद में 23 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि राशिद खान 16 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो गए।
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से रवी बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आईपीएल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। बिश्नोई ने 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। वो प्लेयर ऑफ दि मैच बने। इसके अलावा तुषार, बर्गर और पराग को एक-एक विकेट मिला।
इससे राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जिसको जायसवाल, वैभव और जुरेल ने सही साबित किया और टीम का स्कोर 210 तक पहुंचा दिया। जायसवाल ने 36 गेंद में 55 रन, वैभव ने 18 गेंद में 31 रन और ध्रुव जुरेल ने 42 गेंद में 75 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और पांच छक्के शामिल थे। गुजरात की तरफ से रबड़ा ने दो विकेट झटके, जबकि बाकी सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।