दिल्ली की मुंबई पर शानदार जीत

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को अरुण जेटली स्टेडियम में 6 विकेट से मात दे दी है  समीर रिजवी ने 51 गेंद पर 90 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और उतने ही छक्के शामिल थे। समीर उस समय बल्लेबाजी करने आए थे जब दिल्ली ने 7 के स्कोर पर अपने दो विकेट खो दी थी  ये टूर्नामेंट में किसी भी अनकैप्ड प्लेयर का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 7 के स्कोर पर अपने दो बड़े विकेट जल्दी खो दिए थे। केएल राहुल एक बार फिर स्कोर नहीं कर सके और एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि नितीश राणा बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उसके बाद पाथुम निसांका और समीर ने पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी हुई. निसांका ने 30 गेंद में 44 रनों की शानदार पारी खेली।
उसके बाद बल्लेबाजी के लिए डेविड मिलर आए. उन्हें समीर के साथ 39 गेंद में 78 रनों की तेज साझेदारी की और मैच को दिल्ली के पाले में डाल दिया,लेकिन हैरानी की बात ये है कि उस साझेदारी में मिलर का योगदान केवल 11 रनों का है। जबकि समीर का योगदान 39 गेंद में 78 रन का है। समीर 90 रन बनाकर आउट हो गए,जबकि मिलर 21 रन बनाकर नाबाद रहते हैं

मुंबई की तरफ से बुमराह ने 4 ओवर में केवल 21 रन ही खर्च किए, जबकि शार्दुल ठाकुर और कार्बन बॉश सबसे महंगे साबित हुए। शार्दुल ने 3 ओवर में 41 रन लुटाए और बॉश ने 3.1 ओवर में 39 रन खर्च किए।
इससे पहले दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और शानदार गेंदबाजी करके मुंबई को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। मुंबई 20 ओवर में 162/6 का स्कोर ही बना सका  हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंद पर 51 रनों की अहम पारी खेली, लेकिन वो स्कोर को गति देने में असफल रहे  इसके आलावा रोहित शर्मा 26 गेंद में 35 और नमन धीर 21 गेंद में 28 रनों का योगदान दिया।

दिल्ली की तरफ से मुकेश कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे और 3 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिए। जबकि कप्तान अक्षर पटेल सबसे किफायती गेदंबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में केवल 22 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *