ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद,कलेक्टर से मिले इंदौरा और गैदर

 

श्रीगंगानगर। बारिशें कोलावृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआयना करने के बाद श्री गंगानगर सांसद कुलदीप इंदौरा और सूरतगढ़ विधायक डूंगर राम गैदर ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 165 आरडी, कानोर, सरदारपुरा खर्था सहित आसपास के कई गांवों के दौरे के बाद सांसद कुलदीप इंदौरा, विधायक डूंगरराम गेदर ने जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव से गंगानगर में मुलाकात कर प्रभावित किसानों के लिए शीघ्र राहत उपलब्ध करवाने की मांग रखी।

पूर्व विधायक राजेंद्र भादू, बलराम वर्मा, गिरधारी स्वामी राजियासर ब्लॉक अध्यक्ष, परसराम भाटिया सूरतगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष, ने भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। दौरे के दौरान जनप्रतिनिधियों ने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा खेतों में जाकर नुकसान का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।

सांसद ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों का तुरंत सर्वे कर वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाए और रिपोर्ट शीघ्र तैयार कर सरकार को भेजी जाए, ताकि किसानों को जल्द राहत मिल सके।

विधायक डूंगरराम गेदर ने कहा कि ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने राज्य सरकार से किसानों को शीघ्र एवं उचित मुआवजा देने की मांग की।

इस दौरान अमीलाल कुलड़िया, ओम स्वामी मंडल अध्यक्ष, भागीरथ कुलड़िया, बेगाराम मेघवाल, श्योचंद मेघवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद व विधायक ने कहा कि वे किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर प्रयासरत रहेंगे और सरकार तक उनकी आवाज मजबूती से पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *