कप्तान पंत के दम पर लखनऊ जॉइंट की पहली जीत

हैदराबाद। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 10वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कप्तान ऋषभ पंत की जोरदार पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज की। पंत की नाबाद 68 रन बनाए। एडन मार्कराम के 45 रनों के योगदान की बदौलत लखनऊ ने 157 रनों के लक्ष्य को एक गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम को मार्कराम और मार्श ने शानदार शुरुआत दी। मार्कराम ने 27 गेंद में 45 रन बनाए, जबकि मार्श 14 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान पंत ने एक छोर संभाले रखा, लेकिन दूसरी तरफ से विकेट गिरते रहे। जिसकी वजह से लखनऊ को मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर तक बल्लेबाजी करनी पड़ी। आखिर में पंत ने 50 गेंद पर 68 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

खास बात यह रही कि पंत ने अपनी पारी के दौरान केवल 9 चौके लगाए, जो ये दर्शाता है कि वो कितने संयम और आराम से मैच की हालत को पढ़कर खेल रहे थे। हैदराबाद की तरफ से हर्ष दूबे सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। मोहम्मद शामी को उनकी शानदार गेंदबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया।

इससे पहले लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गेंदबाजो ने हैदराबाद को 156 पर रोककर उस फैसले को सही साबित कर दिया। अगर क्लासेन 62 और रेड्डी 56 रनों की पारी नहीं खेलते तो आज हैदराबाद 100 से भी कम स्कोर पर सिमट जाती। हैदराबाद ने शुरू को 10 ओवर में 35 रन और आखिर के 10 ओवर में 121 रन बनाए।
एक समय हैदराबाद के 4 विकेट 26 के कुल स्कोर पर ही गिर गए थे। जहां से फिर हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने शानदार बल्लेबाजी करके टीम का स्कोर 150 तक पहुंचा दिया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 63 गेंद पर 116 रनों की साझेदारी की। क्लासेन ने 41 गेंद में 62 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे. वहीं रेड्डी ने 33 गेंद में 56 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 5 छक्के भी लगाए. लियाम लिविंगस्टोन ने 14 रनों का पारी खेली। इन तीन के अलावा कोई भी बल्लेबाजी दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका।

मैच में मोहम्मद शामी को उनकी शानदार गेंदबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया। शामी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहले ओवर में अभिषेक को शून्य पर आउट किया और फिर अपने दूसरे ही ओवर में ट्रेविस हेड को भी आउट कर दिया। जिसकी वजह से हैदराबाद पर काफी ज्यादा दबाव बढ़ गया और उस प्रेशर में उनके दो और विकेट जल्दी गिर गए। जिससे वो पावरप्ले में केवल 22 रन ही बना सके। शमी ने 4 ओवर में केवल 9 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा प्रिंस यादव और आवेश खान को भी 2-2 विकेट मिले। जबकि दिग्वेश राठी और सिद्धार्थ को 1-1 विकेट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *