सड़क सुरक्षा के लिए युवाओं को जागरुक करते हैं दिनेश सिंह

जयपुर। सड़क सुरक्षा के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें जिम्मेदार सड़क उपयोगकर्ता बनाने के उद्देश्य से प्रादेशिक परिवहन कार्यालय (आरटीओ) जयपुर में पदस्थापित इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने खेतान पॉलिटेक्निक कॉलेज, जयपुर के परिसर में मुस्कान फाऊंडेशन फॉर रोड सेफ्टी के साथ खेतान पॉलीटेक्निक कॉलेज जयपुर एल्यूमनाई एसोसिएशन के द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में जीवन रक्षा पर व्याख्यान दिया ।
इस प्रोग्राम में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में खेतान पॉलिटेक्निक कॉलेज के साथ-साथ राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जयपुर एवं राजकिय पॉलिटेक्निक कॉलेज फागी के विद्यार्थी भी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान सीनियर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह जो की खेतान पॉलीटेक्निक के पूर्व छात्र है, ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश एवं राजस्थान में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति से संबंधित आंकड़े साझा करते हुए युवाओं से सड़क सुरक्षा को अपनी दैनिक आदतों का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने सड़क पर अनुशासन, हेलमेट के सही उपयोग, कार चलते समय सीट बेल्ट का उपयोग, वाहन चलाए समय मोबाइल का उपयोग न करने एवं विशेष रूप के ओवर स्पीडिंग की रोकथाम की आवश्यकता पर जोर देते हुए बताया कि सड़क पर अपनी सुरक्षा के साथ साथ दूसरे सड़क उपयोगकर्ता की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी प्रत्येक व्यक्ति की है

कार्यक्रम के आयोजन में खेतान पॉलिटेक्निक कॉलेज एल्युमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष जी. पी. शर्मा, जनरल सेकेट्री दिनेश सैनी, एसोसिएशन के सदस्य रघुनाथ सिंह व तारा सिंह का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम को विनोद जांगीड़, प्रधानाचार्य खेतान पॉलिटेक्निक कॉलेज जयपुर एवं चेयरपर्सन, खेतान पॉलिटेक्निक कॉलेज एल्यूमनाई एसोसिएशन के मार्गदर्शन एवं रामकरण यादव जी के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

मुस्कान फाउंडेशन की ओर से समीर नैनावत एवं महेष कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा कानूनों, ट्रैफिक साइन एवं सुरक्षित सड़क व्यवहार के बारे में जानकारी दी। वीडियो एवं प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक सड़क परिस्थितियों और दुर्घटनाओं से बचाव के व्यावहारिक उपायों से भी अवगत कराया गया। अंत में सिनियर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने सभी को सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *