छोटा स्कोर बनाकर भी गुजरात की हैदराबाद पर बड़ी जीत

अहमदाबाद। छोटे स्कोर के बावजूद गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एकतरफा अंदाज में जोरदार जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान बना लिया है । गुजरात ने हैदराबाद के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन हैदराबाद की टीम मात्र 86 रन पर ही ढेर हो गई।
कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों के बड़े अंतर से हराया। इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है और उसने प्लेऑफ के लिए अपना दावा बेहद मजबूत कर लिया है। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 14.5 ओवर में 86 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

हैदराबाद के सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंच सके। गुजरात के लिए रबाडा और होल्डर ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को दो और मोहम्मद सिराज तथा राशिद खान को एक-एक विकेट मिला। दिलचस्प बात यह है कि गुजरात के लिए इस मैच में सभी गेंदबाजों को सफलता मिली। हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान पैट कमिंस ने बनाए जो 19 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर के अर्धशतकों की मदद से गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 169 रनों का लक्ष्य दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 168 रन बनाए। गुजरात के लिए सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन ने 33 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। इन दोनों के अलावा निशांत सिंद्धू ने 14 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली। हैदराबाद की ओर से प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने दो-दो विकेट लिए, जबकि पैट कमिंस को एक विकेट मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *