Skip to content
September 11, 2026
Random News

NewsNviewsTimes

Latest News Update

  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राजस्थान
    • जयपुर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • क्राइम
  • महिला जगत
  • विविध
  • बिजनेस
  • वीडियो

NewsnViewsTimes

  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राजस्थान
    • जयपुर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • क्राइम
  • महिला जगत
  • विविध
  • बिजनेस
  • वीडियो
  • Home
  • Rajasthan
  • जूली बोले – स्वास्थ्य विभाग से आगामी सत्र में लेंगे पाई-पाई का हिसाब
  • Medical
  • Politics
  • Rajasthan

जूली बोले – स्वास्थ्य विभाग से आगामी सत्र में लेंगे पाई-पाई का हिसाब

NewsnViewsTimes1 month ago01 mins

 

स्वास्थ्य विभाग से आगामी सत्र में लेंगे पाई-पाई का हिसाब

सरकार को देना होगा बदहाली पर जवाब: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली

जयपुर । 06 अगस्त 2026। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली ने प्रदेश के जर्जर और बदहाल स्वास्थ्य ढाँचे को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आम जनता इलाज और जीवन रक्षा की उम्मीद में अस्पताल जाती है, लेकिन राजस्थान में अस्पताल ही जनता के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं।
सुजानगढ़ स्थित मातृ एवं शिशु अस्पताल का बरामदा गिरने से एक महिला के गंभीर रूप से घायल होने की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए श्री जूली ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में कांग्रेस पार्टी इस बदहाली पर सरकार को पूरी तरह घेरेगी और सीधा सवाल पूछेगी कि क्या राजस्थान में आम इंसान की जान की कोई कीमत नहीं रह गई है?

*सरकारी उपेक्षा और लापरवाही का परिणाम :*
नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली ने कहा कि सुजानगढ़ अस्पताल में हुआ हादसा कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि मौजूदा सरकार की लापरवाही और प्रशासनिक निकम्मेपन का प्रत्यक्ष प्रमाण है। प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाएँ पूरी तरह पटरी से उतर चुकी हैं। आम जनता इलाज कराने अस्पताल पहुँच रही है, लेकिन जर्जर इमारतों के कारण उनकी जान जोखिम में पड़ी हुई है। ऐसी संवेदनहीन और भ्रष्ट व्यवस्था प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे पर एक गंभीर सवालिया निशान खड़ी करती है।

*जर्जर इमारतों से मंडराता खतरा और सरकार का अहंकार :*
श्री जूली ने प्रदेश भर में ढांचागत व्यवस्थाओं के चरमराने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि केवल अस्पताल ही नहीं, बल्कि प्रदेश भर में हजारों विद्यालय भवनों सहित कई सरकारी इमारतें अत्यंत जर्जर और अत्यंत दयनीय अवस्था में हैं।
आए दिन छतें और बरामदे ढहने की घटनाएँ सामने आ रही हैं, लेकिन सत्ता के अहंकार में डूबी भाजपा सरकार पूरी तरह कुंभकर्णी नींद में सो रही है। नए विकास कार्य करवाना तो दूर, यह नाकारा सरकार पहले से बने बुनियादी ढाँचे और जनसुविधाओं को सुरक्षित रखने में भी पूरी तरह विफल साबित हुई है। कागज़ों में विकास और भाषणों में झूठी उपलब्धियों का ढोल पीटने वाली सरकार की असलियत धरातल पर गिरती इमारतें बयां कर रही हैं।
*विधानसभा में अनुत्तरित प्रश्न, जवाबदेही से भागती सरकार :*
स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनवरी सेमार्च तक चले बजट सत्र के दौरान कई विधायकों ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण सवाल पूछे थे। अत्यंत शर्मनाक बात यह है कि सत्र के दौरान और सत्र समाप्त होने के इतने समय बाद भी विभाग द्वारा उन सवालों के जवाब नहीं दिए गए हैं। वर्तमान में मेडिकल डिपार्टमेंट से जुड़े 200 से अधिक सवालों के जवाब लंबित पड़े हैं। यह दर्शाता है कि सरकार न तो जनता के प्रति जवाबदेह है और न ही जनप्रतिनिधियों के सवालों का सामना करने की हिम्मत रखती है। आगामी विधानसभा सत्र में जनहित के इन मुद्दों पर सरकार से पाई-पाई का हिसाब माँगा जाएगा।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to share on Reddit (Opens in new window) Reddit
  • Click to share on Threads (Opens in new window) Threads
  • Click to share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
  • Click to share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
Tagged: Assembly session Bjp government from the health department in the next session Tikaram Jully we will take every penny account

Post navigation

Previous: अपनी ही सरकार के खिलाफ एबीवीपी सड़कों पर, छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग
Next: राजस्थान कैबिनेट में ग्रामीण रोजगार, ओबीसी आरक्षण, अक्षय ऊर्जा से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

पत्नी और तीन बच्चियों की सिर कुचलकर हत्या, पति फरार

NewsnViewsTimes6 hours ago6 hours ago 0

पहले चरण के लिए प्रचार थमा,162 निकायों में 9 सितम्बर को मतदान

NewsnViewsTimes4 days ago 0

विविध

vividh
युवाओं को सुनना और समझना समय की आवश्यकता : रघुवेंद्र मिर्धा 01
3 months ago3 months ago
02
National
vividh
परीक्षा के लिए NTA के निर्देश जारी,हेल्पलाइन जारी की
03
vividh
उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो, कहकर रुखसत हुए बशीर साहब
04
vividh
पेपर लीक: शिक्षा व भर्ती तंत्र की साख पर चोट
05
vividh
Women's World
रिश्तों के ताने-बाने में पनपती विकृतियां

मनोरंजन

Entertainment
Sports
भारतीय महिला टीम ने लॉर्ड्स में इतिहास रचा,इंग्लैंड को 270 रन से हराया
Entertainment
कला, संस्कृति में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं का सम्मान
Entertainment
LOC पर गरजे भारतीय फाइटर जेट, पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में मची खलबली, छुट्टियां रद्द
Entertainment
गूंजा मातम, बहा खून… और चल पड़ी बयानबाज़ी, रॉबर्ट वाड्रा के शब्दों ने सियासत में डाला बारूद

बिजनेस

Business
Delhi
कॉकरोच के बाद अब मैदान में E 20 जनता पार्टी का कैंपेन
Business
National
भारत अपने संकल्प से न पीछे हटता है, न ही रफ्तार कम करता है
Business
Politics
प्रदेश में स्थापित हो डॉ. मनमोहन सिंह पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी
Business
Jaipur
बिरला ऑडिटोरियम में होगा व्यापारियों का महाकुंभ

धर्म

Jaipur
Religion
श्री पंचेश्वर महादेव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन
Religion
बंगाल में होगा “1008 कुण्डीय यज्ञ एवं विराट सनातन महाअनुष्ठान”
Jaipur
Religion
गुरु पूर्णिमा पर भूतेश्वर धाम में बही भक्ति की गंगा
National
Religion
पूरी रथयात्रा में पहले दिन भगदड़,दो की मौत,150 घायल

महत्वपूर्ण लिंक

  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Video

खबर ही नहीं आपकी जिंदगी पर असर की बात ,जानिए पल-पल की बात, कीजिए अपनी जिंदगी के पहलुओं से मुलाकात, हमारे साथ।आपका NewsNviewsTimes. हमसे जुड़े रहने के लिए शुक्रिया।जुडे रहिए आपके सुझावों पर हमारी टीम पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करेगी।

Email: info@newsnviewstimes.com Powered By BlazeThemes.