युवक की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार, राजपूत समाज में आक्रोश

फलोदी।  जिले के लोहावट विधानसभा के मतोड़ा थाना क्षेत्र के भीकमकोर गांव में शनिवार को हुई फायरिंग कर युवक की हत्या करने के मामले तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इससे पहले मारे गए युवक रावल सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय राजपूत समाज धरने पर बैठ गया था। यह धरना एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी पर चल रहा था। इस दौरान चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने इस प्रकरण में हुई पुलिस कार्रवाई की जानकारी समाज के लोगों को फोन पर दी। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।

चिकित्सा मंत्री ने परिजनों ओर स्थानीय राजपूत समाज के लोगों को फोन पर बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार की तलाश की जा रही है। समाज की मांग पर फलोदी कलेक्टर ने सरकार से परिवार को आर्थिक प्रदेश देने का प्रस्ताव बनाकर भेजा है, साथ ही मृतक के परिवार को संविदा पर नौकरी देने की बात चिकित्सा मंत्री ने कही। जिसके बाद मारवाड़ राजपूत महासभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। साथ ही मामले से जुड़ी पुलिस कार्रवाई की भी जानकारी परिजनों से साझा की।
राजपूत महासभा के अध्यक्ष खांगटा ने बताया कि ओसियां में पिछले दिनों हमले की घटना हुई, उसमें रावल सिंह के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। उसके हाथ-पांव तोड़ दिए गए, लेकिन पुलिस की कमजोर कार्यवाही के चलते आरोपियों को जमानत मिल गई । पुलिस उस समय कड़ी कार्रवाई करती तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। खांगटा ने पुलिस से शनिवार को हुई इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन करने वालों को भी आरोपी मानकर कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *