कांग्रेस नेताओं ने रेणु मीणा को श्रद्धांजलि दी

अलवर। नीट पेपर लीक के कारण अलवर की रेणु मीणा को आज कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि अलवर की रेनू मीणा, जो NEET पेपर लीक के कारण अपनी जीवन लीला समाप्त करने को मजबूर हुई। आज पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय भंवर जितेंद्र सिंह एवं अलवर कांग्रेस नेताओं के साथ उनके निवास भनोखर, कठूमर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उनका दुःख साझा किया।

जूली ने कहा कि एक होनहार बेटी का इस तरह हमसे बिछड़ जाना केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में परिवारजनों को हर संभव सहयोग एवं न्याय की इस लड़ाई में हर कदम पर साथ खड़े रहने का विश्वास दिलाया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *