रवि जिंदल को थाईलैंड में भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया

रवि जिंदल को थाईलैंड में भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया

जयपुर। ऑल इंडिया टेंट डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रवि जिंदल को होटल होलीडे इन बैंकाक में आयोजित समारोह में भारत गौरव अवार्ड गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

27 अप्रैल को ऑर्गेनाइजेशन फॉर कामर्म एंड इंडस्ट्रीज फॉर्म व एसोसिएशन फॉर इकोनामिक ग्रोथ के संयुक्त तत्वाधान में हुए इस अंतराष्ट्रीय सेमिनार में उन भारतीयों को सम्मानित किया गया है, जिन्होंने स्टार्टअप से लेकर अब तक लगातार व्यावसायिक व सामाजिक क्षेत्र में उन्नति की है । इंडो थाई फ्रेंडशिप एशिया समिट के बैनर तले आयोजित इस सेमिनार में थाईलैंड के प्रोफेसर डॉ क्रिएंगसाक चारोनवोंगसाक उन सभी भारतीयों को सम्मानित किया जो अपने-अपने क्षेत्र में गुणवत्ता युक्त सर्वोत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।

गौरतलब है कि डॉ.जिंदल भारत के उन सात लोगों में शामिल हैं, जिन्हें इस अंतराष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह गर्व की बात है पूर्व में भी डॉ. जिंदल को डॉक्टरेट की उपाधि व अटल अचीवमेंट अवार्ड द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। ग्राम निवाना में जन्मे डां जिन्दल को बधाईयां देकर मिठाइयाँ खिलाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *