आईपीएल में विराट का शानदार आगाज रॉयल की जीत

बंगलुरू। पिछली चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने IPL 2026 में सनराइजर्स पर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। रॉयल चैलेंजर्स ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट से मैच जीता। 202 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल ने विराट कोहली और देवदत्त पड्डिकल के दम पर केवल 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विराट कोहली ( नॉटआउट 69 रन) और देवदत्त पडिक्कल (61 रन) ने अपनी अर्धशतकीय पारियों से सनराइजर्स को टिकने नहीं दिया। सनराइजर्स की ओर से डेविड पेन ने 2 विकेट लिए। उनादकट और हर्ष दुबे ने 1-1 विकेट लिया।
इससे पहले 202 जैसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स को दूसरे ओवर में ही सफलता मिल गई थी। जयदेव उनादकट ने ओपनर सॉल्ट (8) को सस्ते में आउट कर दिया। इसके साथ ही रॉयल ने 9 रनों के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। लेकिन इसके बाद वन-डाउन पर आए देवदत्त पडिक्कल ने तेज पारी खेलकर मैच का रुख मोड़ते हुए एकतरफा कर दिया। जिसकी वजह से RCB ने 6 ओवर में 76 रन बना लिए। इसी क्रम में उन्होंने 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
पडिक्कल 8.4वें ओवर में हर्ष दुबे का शिकार बने। इसके साथ ही दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में बनी 101 रनों की साझेदारी का अंत हो गया। इसके बाद विराट ने कप्तान पाटीदार ने भी तेजी से रन बनाए। हालांकि, हर्ष ने एक बार फिर सनराजर्स को सफलता दिलाई। उन्होंने 12.2वें ओवर में पाटीदार को आउट कर दिया। जिसके साथ तीसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में बनी 53 रनों की साझेदारी पर विराम लग गया। उनके बाद आए जितेश शर्मा (0) अगली ही गेंद पर बिना खाता खोले (डक पर) आउट हो गए।
जितेश के आउट होने के बाद, विराट ने टिम डेविड के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। उनके साथ मिलकर उन्होंने टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। इसी दौरान विराट ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया इसके साथ ही, RCB 15 ओवर में 185-4 के स्कोर पर पहुंच गई। जीत के लिए 30 गेंदों में 17 रनों की जरूरत थी और विराट ने लगातार चार गेंदों पर 6, 4, 4, 4 रन बनाकर मैच खत्म कर दिया। इसके साथ आरसीबी आईपीएल में 200 प्लस रनों का टारगेट सबसे कम ओवरों में हासिल करने वाली टीम बन गई।
इससे पहले, सनराइजर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। कप्तान ईशान किशन (80 रन) ने अपनी हाफ-सेंचुरी से सबको प्रभावित किया। अनिकेत वर्मा (43 रन, 18 गेंदें) ने भी शानदार प्रदर्शन किया। RCB के बॉलरों में जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट लिए। जबकि भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन और सुयश शर्मा ने 1-1 विकेट लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *