मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग में 13 साल के बाद मुंबई ने अपना पहला मैच जीतकर शुरुआत की है। आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने केकेआर के खिलाफ 221 रनों के विशाल लक्ष्य को रोहित और रिकल्टन के बीच 11.5 ओवर में 148 रनों की ओपनिंग साझेदारी से आसान बनाकर जीत लिया। रोहित शर्मा 38 गेंद में 78 रन बनाए। जिसमें 6 चौके और 6 छक्के भी शामिल थे। जबकि रियान रिकल्टन ने 43 गेंद में 81 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और 8 छक्के लगाए।
इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने वाले सूर्यकुमार यादव ने 16 और तिलक वर्मा 20 रनों का योगदान दिया। कप्तान हार्दिक 18 रन और रमनधीर 5 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने पूरे 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए। जिसमें कप्तान रहाणे के 40 गेंद में 67 रन, फिन ऐलन के 17 गेंद में 37, रघुवंशी के 29 गेंद 51 और रिंकू सिंह के 21 गेंद में 33 रन बनाए।
दोनों टीमों की तरफ के गेंदबाजों में मुंबई इंडियंस के शार्दुल ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 अहम विकेट हासिल किए। जिसकी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया। बाकी सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए।
इससे पहले मुंबई के कप्तान हार्दिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया के T20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस ने ‘इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट’ में रखा है। पिछले आईपीएल में रोहित ने मुंबई इंडियंस के लिए कई मैचों में ‘इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट’ के तौर पर खेला था। उम्मीद है कि लक्ष्य का पीछा करते समय सूर्या को ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।
इसके अलावा मुंबई ने अफगानिस्तान के स्पिनर एम गजनफर को डेब्यू का मौका दिया। शार्दुल ठाकुर और शेरफेन रदरफोर्ड ने भी इस फ्रेंचाईजी के लिए अपना पहला मैच खेला। टीम ने पिछले सीजन में 14 पारियों में 388 रन बनाने वाले रयान रिकेल्टन को क्विंटन डी कॉक के ऊपर तरजीह दी।