लंदन। महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया। भारतीय महिलाओं ने पाकिस्तान के सामने 171 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है।
बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाने में सफल रही। स्मृति मंधाना ने 44 गेंद में 68, हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंद में 36 और आखिर में ऋचा घोष के 17 गेंदों में तेज 34 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं पाकिस्तान की तरफ से सादिया इकबाल और फातिमा सना ने दो-दो विकेट लिए जबकि तस्मिया रुबाब और रमीन शमीम को एक-एक विकेट मिले।
जवाब में पाकिस्तान की टीम 106 रन पर निपट गई।