जयपुर। श्री राधे राधे माँ पुष्पा फाउंडेशन के तत्वावधान में ग्राम सावरदा निवासी स्वर्गीय पुष्पा देवी शर्मा की पुण्य स्मृति में पहला रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बालमुकुंदाचार्य महाराज (हवामहल विधायक) तथा गोविंदपुरा स्थित श्री राधा गोविंद देव जी मंदिर के किशन महाराज द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक श्रवण लाल शर्मा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा उपस्थित अतिथियों और रक्तदाताओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में नेमीचंद, कुलदीप सिंह, ललित पारीक, मुकेश शर्मा, मुकेश रस्तोगी, जितेंद्र बंसल, दिवाकर सेन, रोहित अजमेरा, बलदेव पाखर, अश्विनी व्यास, हितेश, मुकेश , अजय कुलदीप, समिति के संरक्षक एवं पदाधिकारी भवानी सिंह, जोगेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, महेश यादव, आनंद पारीक, दुर्गा शंकर, जितेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, उमाशंकर सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अध्यक्ष रामकिशन शर्मा (अधिवक्ता ) ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। रक्तदान शिविर में राजवीर सिंह, बिजेंद्र सिंह, विजय लक्ष्मी, बेजेंद्र सिंह शर्मा सहित कई लोगों ने पहली बार रक्तदान किया। शिविर में कुल 67 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।
कार्यक्रम में वंदना शर्मा, रितु शर्मा, नीरूपा कंवर सहित समाज और विभिन्न संगठनों के कई प्रमुख लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। रक्तदाताओं में उत्साह और सेवा भाव देखने को मिला। सभी रक्तवीरों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।