कला, संस्कृति में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं का सम्मान

जयपुर। कालवाड़ रोड स्थित शांति बाग में रीफा ( राजस्थान इम्पेक्ट और फेम अवार्ड का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थान की कला, संस्कृति और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करना रहा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथियों में प्रसिद्ध लोकगायिका सीमा मिश्रा एवं श्रीलेखा शर्मा (जॉइंट कमिश्नर, स्टेट टैक्स, राजस्थान) उपस्थित रहीं। समारोह में विशिष्ट अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में लैम्प लाइटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें
श्वेता सिंह, एस.बी. सिंह, हरिराम रिणवा, विक्रम सिंह, तनिष्का सोनी, गौरव धादिच, कपिल जांगिड़, दीपेन्द्र सिंह, मुकेश सैनी एवं अशोक सैनी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया।

कार्यक्रम के शो आकर्षण के अंतर्गत बीकानेर से आए प्रसिद्ध बीर्ड ग्रुप, साथ ही लोकप्रिय गायक-गायिकाओं आकांक्षा शर्मा, रिनी चंद्रा, अंचल भाट, रविन्द्र उपाध्याय एवं सरवर सरताज ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

इस अवसर पर मरू कोकिला के नाम से विख्यात सीमा मिश्रा को उनके लोकसंगीत में अतुलनीय योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाज़ा गया।

आयोजकों नरेन्द्र सामोता, एस.पी. जोधा, पायल कुम्बाज एवं किरण राठौड़ ने बताया कि इस समारोह के माध्यम से राजस्थान की कला, संस्कृति और प्रतिभाओं का सम्मान किया गया, जिसमें 35 से अधिक कैटेगरी में विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में राजस्थान के जाने-माने चेहरे विकल्प मेहता ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और पूरे आयोजन में उत्साह का संचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *