अहमदाबाद। यहां खेले गए IPL 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से मात देकर लगातार दूसरी बार चैंपियन का खिताब जीता है। इसके साथ RCB टाइटल डिफेंड करने वाली मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद तीसरी टीम बन गई है। फाइनल में 156 रनों के टारगेट को आरसीबी ने विराट कोहली की नाबाद 75 रनों की पारी की बदौलत 18वें ओवर में ही 5 विकेट शेष रहते हुए आसानी से हासिल कर लिया। इससे पहले टॉस हारकर गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए थे।
विराट कोहली की नाबाद 75 रनों की पारी की बदौलत आरसीबी ने 156 रनों के लक्ष्य को 5 विकेट खोकर 2 ओवर पहले ही हासिल कर लिया। इसके साथ आरसीबी मंंबई और चेन्नई के बाद टाइटल डिफेंड करने वाली तीसरी टीम बन गई है।
विराट कोहली ने 25 गेंदों में अपनी शानदार फिफ्टी पूरी की, जो उनकी आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी है। कोहली ने इस दौरान 7 चौके और 2 छक्के भी जड़े। किंग की इस पारी से आरीसीब चैंपिनय बनने के करीब पहुंच रही है। अब उसे जीत के लिए 48 गेंदों में केवल 40 रनों की जरूरत थी।