जयपुर में सीजेपी संस्थापक अभिजीत को थप्पड़ मारे,हुआ हंगामा

जयपुर। सीजेपी पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके आज जयपुर आए और जयपुर में शहीद स्मारक पर जब समर्थकों के कंधे पर बैठकर पहुंचे, इस दौरान दो युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसा दिए। हालांकि इस दौरान दीपके के समर्थकों ने दोनों युवकों को पकड़कर पीटा। उसके बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया, लेकिन इतना होने पर वहां अचानक अफरा तफरी का माहौल बन गया।

घटना उस समय हुई ,जब राजस्थान की राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के धरना प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को कुछ युवकों ने सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से अफरा तफरी का माहौल हो गया और मौके पर हंगामा शुरू हो गया।

घटना के बाद अभिजीत दीपक के समर्थकों ने भी थप्पड़ मारने वाले दो युवकों की जमकर पिटाई की और बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। अभिजीत दीपके जैसे ही समर्थकों के कंधों पर सवार होकर शहीद स्मारक पर पहुंचे थे, तब गेट में घुसते ही कुछ युवकों ने उन्हें थप्पड़ मारना शुरू कर दिए, जवाब में समर्थकों ने भी थप्पड़ मारने वाले युवकों की जमकर पिटाई की। वहीं, जयपुर पुलिस ने थप्पड़ मारने के आरोप में चार यवकों को हिरासत में लिया है।
दरअसल सीजेपी पार्टी पूरे देश में आंदोलन कर रही है। NEET पेपर लीक विवाद और शिक्षा प्रणाली में विसंगतियों के खिलाफ जयपुर के शहीद स्मारक पर भी कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध प्रदर्शन और जनसभा का आयोजन किया था। कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य सूत्रधार अभिजीत दीपके इस सभा में युवाओं और छात्रों को संबोधित करने पहुंचे थे।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ ही युवाओं ने काफी देर तक मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोपहर 3 बजे शुरू हुए विरोध प्रदर्शन में युवाओं के साथ-साथ कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। सब ने एक साथ धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग की।

इधर युवाओं के आक्रोश को देखते हुए शहीद स्मारक के आसपास पुलिस का भी तगड़ा बंदोबस्त किया गया था। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान कई जगह युवा आपस में भी उलझते हुए नजर आए।
विरोध प्रदर्शन के दौरान एक युवा ने आक्रोशित होते हुए कहा कि “देश में एजुकेशन सिस्टम पूरी तरीके से बिगड़ गया है। विद्यार्थी पेपर देते हैं, लेकिन वो पेपर लीक हो जाते हैं। सरकार इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, हमारी मांग है केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा होना चाहिए, क्योंकि जिम्मेदारी उनकी बनती है, अगर सरकार जिम्मेदारी नहीं लेगी, तो फिर कौन जिम्मेदारी लेगा?” यहां मौजूद युवाओं का कहना है कि मामले की जांच सीबीआई को दी है, लेकिन जांच कब होगी, किसे सजा मिलेगी, बच्चों को इससे क्या फायदा होगा, आखिर पेपर लीक क्यों हो रहे हैं, इस पर सरकार को सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *