नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स ने नया इतिहास रच दिया,जब उसने सबसे बड़ा रन चेस कर लिया। पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 265 रन चेज करके नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इसके अलावा ये टी20 इतिहास का सबसे बड़ा सफल चेज भी बन गया है।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने केएल राहुल के 152 और नीतीश राणा के 91 रनों की बदौलत 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने विशाल लक्ष्य को प्रियांश आर्य के 17 गेंद में 43, प्रभसिमरन के 26 गेंद में 76 और कप्तान अय्यर 36 गेंद में 71 रनों की बदौलत 18.5 ओवर में ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
इससे पहले केएल राहुल के नाबाद 152 रन और नीतीश राणा के 91 रन की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 क्रिकेट का ओर इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर 2 विकेट पर 264 बोर्ड पर लगा दिया।
अपनी धमाकेदार पारी खेलने के बाद केएल राहुल 67 गेंद में 152 रन बनाकर नाबाद रहे। इस पारी में उन्होंने 16 चौके और 9 छक्के शामिल थे। राहुल के साथ नीतीश राणा ने 44 गेंद में 91 रन बनाये ओर अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए।
यह पारी खेलते हुए दोनों ने रिकॉर्ड बना दिया। दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल इतिहास में किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी की। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 220 रनों की साझेदारी हुई। सबसे बड़ी साझेदारी 229 रनों की है. जो 2016 में डिविलियर्स और कोहली के बीच हुई थी।
मैच की शुरुआत से ही केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंद में 152 रन बनाए। उन्होंने 47 गेंद में अपनी आईपीएल की छठी सेंचुरी पूरी की। आईपीएल में डिविलियर्स की सात और कोहली ने आठ शतक लगाए हैं। इसके अलावा राहुल पुरुषों के T20 क्रिकेट में 150 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले तिलक वर्मा ने राजकोट में मेघालय के खिलाफ हैदराबाद के लिए 151 रन बनाए थे।
केएल राहुल के साथ नीतीश राणा ने भी धुंआधार बल्लेबाजी की, लेकिन शतक बनाने से चूक गए और 44 गेंद पर 91 रन बनाकर आउट हुए। राणा ने जेवियर बार्टलेट के एक ओवर में 28 रन बटोरते हुए लगातार 6,4,4,4,4,6 बाउंड्री लगाई। उसके बाद उन्होंने बार्टलेट के दूसरे ओवर की लगातार दो गेंदों पर भी बाउंड्री लगाई।