अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ी दिल्ली, मलिंगा की शानदार गेंदबाजी

हैदराबाद। अभिषेक शर्मा की तूफानी सेंचुरी के बाद में गेंदबाज ईशान मलिंगा की खतरनाक गेंदबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में  सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 242 रनों का विशाल स्कोर बोर्ड पर लगा दिया। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 195 रन ही बना सकी। अभिषेक को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

इस मैच में अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद की ओर से 68 गेंद में नाबाद 138 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 10 छक्के शामिल थे। ये आईपीएल में उनकी दूसरी सेंचुरी थी, जबकि टी20 में 9वीं सेंचुरी रही। अभिषेक ने सिर्फ 45 गेंद में अपना शतक पूरा किया। इसके अलावा हेड ने 26 गेंद में 37, किशन ने 13 गेंद में 25 और हेनरिक क्लासेन ने 13 गेंदों में नाबाद 37 रनों की पारी खेली।

242 रनों के जवाब में दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी। जिसमें केएल राहुल के 23 गेंद में 37, नीतीश राणा के 30 गेंद में 57, समीर रिजवी के 28 में 41 और ट्रिस्टन स्टब्स के 16 गेंद में 27 रन सबसे खास थे। इसके अलावा कोई बल्लेबाजी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका और लगातार तीन विकेट गिरने से दिल्ली कमजोर पड़ गई। ईशान मलिंगा ने 4 में 32 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और वो इस सीजन पर्पल कैप की रेस में 12 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए। इस के अलवा हर्ष दुबे ने 2 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। साकिब ने 4 ओवर में 29 रन देकर एक विकेट हासिल किया और मदुशनका को भी एक विकटे मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *