श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन hua

श्री श्याम भजन संध्या में गायक कलाकारों ने गाएं मेरी कोठी तो बना दो रे ओहे हारे के सहारे…,

जयपुर। सांगानेर श्री श्याम मयूर मंडल एवं शांति देवी जनकल्याण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में जगतपुरा 7 नंबर बस स्टैंड के पास स्थित वरमाला रिजॉर्ट में विशाल श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गायक कलाकारों ने श्याम बाबा के मधुर भजनों में प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केस कलयुग का राजा खाटू नरेश…, हारा हूं बाबा पर तुझ पर भरोसा है…, मेरी कोठी तो बना दो रे ओहे हारे के सहारे…, जैसे भजन गए तो श्याम भक्तों ने तालियां बजा कर खूब भक्ति भाव नृत्य किया। इस मौके पर हाथोज धाम में पीठाधीश्वर एवं विधायक स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज मुकेश पाराशर, मनीष मीणा, दीपक शर्मा, मोहित, राहुल खंडेलवाल, मुकेश खंडेलवाल, दीपक बागड़ा, सोनू बागड़ा, दीपक शर्मा, मीठा लाल मीणा, नर्सिंह सेवा समिति के अभिषेक शर्मा व पवन जैन सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *