Skip to content
October 29, 2026
Random News

NewsNviewsTimes

Latest News Update

  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राजस्थान
    • जयपुर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • क्राइम
  • महिला जगत
  • विविध
  • बिजनेस
  • वीडियो

NewsnViewsTimes

  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राजस्थान
    • जयपुर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • क्राइम
  • महिला जगत
  • विविध
  • बिजनेस
  • वीडियो
  • Home
  • Jaipur
  • उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र में पेयजल समस्या, लोगों ने दिया ज्ञापन
  • Jaipur

उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र में पेयजल समस्या, लोगों ने दिया ज्ञापन

NewsnViewsTimes1 minute ago34 seconds ago01 mins

 

जनता की प्यास पर जलदाय विभाग की बेरुखी! महीनों बाद भी जलापूर्ति समस्या जस की तस।- सामाजिक कार्यकर्ता रवि शंकर धाभाई

उप मुख्यमंत्री के क्षेत्र विद्यधर नगर सेक्टर 4 में पानी के कम प्रेशर पर फूटा जनता का गुस्सा, सहायक अभियंता कार्यलय पहुँचे सेक्टरवासी

जयपुर। विद्याधर नगर के सेक्टर-4 के निवासी लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि जहां पहले प्रतिदिन सुबह और शाम दोनों समय नियमित जलापूर्ति होती थी, वहीं पिछले दो वर्षों से बिना किसी सार्वजनिक सूचना या कारण बताए शाम की पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है। इसके साथ ही सुबह होने वाली जलापूर्ति भी बेहद कम प्रेशर से की जा रही है, जिससे अधिकांश घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

समाज सेवी रवि शंकर धाभाई ने आगे बताया कि सहायक अभियंता विद्याधर नगर को इस विकट समस्या के बारे में एक शिकायत पत्र दिया गया था। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ट नागरिक के साथ पूर्व पार्षद व वर्तमान पार्षद के पति भी उपस्थित थे।

सामाजिक कार्यकर्ता रवि शंकर धाभाई ने इस संबंध में राजस्थान सरकार से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि आखिर किस अधिकारी के आदेश से सेक्टर-4 में शाम की जलापूर्ति बंद की गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और जलदाय विभाग द्वारा भविष्य में जयपुर में 24 घंटे पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने की घोषणा की जा रही है, जबकि दूसरी ओर पहले से उपलब्ध शाम की जलापूर्ति भी बंद होना चिंताजनक है।

धाभाई ने कहा कि जलदाय विभाग के मंत्री, प्रमुख सचिव एवं सचिव द्वारा सभी अभियंताओं को जलापूर्ति के समय फील्ड में उपस्थित रहकर पानी की सप्लाई की निगरानी करने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने मांग की कि इन निर्देशों का सेक्टर-4 में भी प्रभावी पालन कराया जाए और जलापूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए।

उन्होंने मुख्यमंत्री, जलदाय विभाग के मंत्री तथा विभागीय अधिकारियों से ट्विटर के माध्यम से भेजे संदेश में आग्रह किया है कि सेक्टर-4 की जलापूर्ति व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, शाम की जलापूर्ति पुनः प्रारंभ की जाए। पानी का प्रेशर बढ़ाया जाए तथा संबंधित अधिकारियों को लिखित निर्देश जारी कर उनकी पालना सुनिश्चित की जाए। साथ ही जारी आदेशों की प्रति उन्हें भी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

धाभाई का कहना है कि पेयजल प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है और विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि प्रत्येक घर तक पर्याप्त मात्रा एवं उचित दबाव के साथ स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि सरकार उनकी इस लंबे समय से चली आ रही समस्या का शीघ्र समाधान करेगी।

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to share on Reddit (Opens in new window) Reddit
  • Click to share on Threads (Opens in new window) Threads
  • Click to share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
  • Click to share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
Tagged: Drinking water problem in the area of ​​the Deputy Chief Minister Jaipur people submitted a memorandum.

Post navigation

Previous: RLP नेता कांग्रेस में शामिल हुए, डोटासरा बोले – पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

RLP नेता कांग्रेस में शामिल हुए, डोटासरा बोले – पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे

NewsnViewsTimes13 minutes ago 0

कांग्रेस की दिल्ली रैली को असफल करने का प्रयास,अमित शाह की साजिश

NewsnViewsTimes1 day ago 0

विविध

vividh
युवाओं को सुनना और समझना समय की आवश्यकता : रघुवेंद्र मिर्धा 01
4 months ago4 months ago
02
National
vividh
परीक्षा के लिए NTA के निर्देश जारी,हेल्पलाइन जारी की
03
vividh
उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो, कहकर रुखसत हुए बशीर साहब
04
vividh
पेपर लीक: शिक्षा व भर्ती तंत्र की साख पर चोट
05
vividh
Women's World
रिश्तों के ताने-बाने में पनपती विकृतियां

मनोरंजन

Entertainment
Jaipur
“मां”फिल्म का किया प्रमोशन
Crime
Entertainment
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, अज्ञात हमलावरों की तलाश
Entertainment
international
साईं होप की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी,चौथा T20 वेस्टइंडीज जीता,सीरीज बराबर
Entertainment
National
वो “क्रांतिवीर” जब “परिंदा” बनकर दूर गगन में उड़ गया

बिजनेस

Business
Jaipur
रवि जिंदल को मिला ऑनर ऑफ़ अशोका अवॉर्ड
Business
Delhi
कॉकरोच के बाद अब मैदान में E 20 जनता पार्टी का कैंपेन
Business
National
भारत अपने संकल्प से न पीछे हटता है, न ही रफ्तार कम करता है
Business
Politics
प्रदेश में स्थापित हो डॉ. मनमोहन सिंह पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी

धर्म

Jaipur
Religion
वाल्मीकि जयन्ती पर “आदिकवि वाल्मीकि – साहित्यिक योगदान एवं लोकमंगल की अवधारणा” संगोष्ठी
National
Religion
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़,18 की मौत
Jaipur
Religion
श्री पंचेश्वर महादेव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन
Religion
बंगाल में होगा “1008 कुण्डीय यज्ञ एवं विराट सनातन महाअनुष्ठान”

महत्वपूर्ण लिंक

  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Video

खबर ही नहीं आपकी जिंदगी पर असर की बात ,जानिए पल-पल की बात, कीजिए अपनी जिंदगी के पहलुओं से मुलाकात, हमारे साथ।आपका NewsNviewsTimes. हमसे जुड़े रहने के लिए शुक्रिया।जुडे रहिए आपके सुझावों पर हमारी टीम पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करेगी।

Email: info@newsnviewstimes.com Powered By BlazeThemes.