बजट राजस्थान के लिए ऊंची दुकान फीका पकवान साबित हुआ

जयपुर। केंद्र सरकार की ओर से रविवार को लोकसभा में पेश आम बजट को कांग्रेस ने निराशाजनक बताया है। साथ ही कहा कि बजट राजस्थान के साथ सौतेलेपन की झलक भी दिखाता है। इसे लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व मंत्री हरीश चौधरी ने इस निराशा वाला बजट करार दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान का बजट भाषण में कोई मेंशन न होना प्रदेश के साथ हो रहे सौतेलेपन की झलक है। ERCP को लेकर कोई जिक्र नहीं हुआ, न ही राजस्थान में किसी नई रेलवे परियोजना या मेट्रो प्रोजेक्ट की घोषणा हुई। बजट में गरीब, श्रमिकों और असंगठित क्षेत्र की बड़ी आबादी के लिए कोई राहत का बड़ा ऐलान नहीं हुआ है। कुल मिलाकर डबल इंजन के बावजूद यह बजट राजस्थान के लिए ऊंची दुकान फीका पकवान साबित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *