अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस भर्ती 2024 का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया। परिणाम में बाड़मेर के दिनेश बिश्नोई ने मेरिट में प्रथम, जैसलमेर के वीरेंद्र चारण ने द्वितीय और भीलवाड़ा के नवनीत शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
इनके अलावा जयपुर के कुलदीप शर्मा,तनीषा यादव और वृंदा शेखावत ने क्रमशः 12वाँ ,19 वाँ और 20 वाँ स्थान हासिल किया है।
परीक्षा परिणाम साक्षात्कार खत्म होने के ठीक दूसरे दिन जारी किया गया है। 1096 पदों के लिए ये भर्ती प्रक्रिया हुई थी।