भीलवाड़ा में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति ने दांडी यात्रियों को याद किया

 

दांडी मार्च दिवस पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति ने दांडी यात्रियों को माल्यार्पण कर किया याद

भीलवाड़ा । महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में दांडी मार्च दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट भीलवाड़ा के परिसर में स्थापित दांडी मार्च के यात्रियों की मूर्तियों को माल्यार्पण कर दांडी यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके अमूल्य योगदान को याद किया । इससे पूर्व सभी गांधी विचारक मुखर्जी उद्यान में एकत्रित हुऐ जहाँ पर दांडी मार्च विषय पर संगोष्ठी की गयी। संगोष्ठी को जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी एवं युवा संयोजक एडवोकेट अशोक जैन के साथ – साथ कई विचारकों ने सम्बोधित किया। जिस का संचालन सह संयोजक मुस्ताक अली मंसूरी ने किया। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुऐ जिला संयोजक त्रिपाठी ने दांडी मार्च (12 मार्च से 6 अप्रेल 1930 )पर जानकारी देते हुऐ बताया कि अंग्रेजों द्वारा नमक बनाने पर रोक लगा दी थी जिसके विरोध में गांधी जी ने अपने भरोसेमंद 78 अनुयायियों के साथ साबरमती से 240 मील ( 390 ) किलोमीटर दूर दांडी जाकर नमक बनाया और अंग्रेजों के बनाए कानून का विरोध प्रकट किया जो सविनय सवज्ञा आंदोलन का मजबूत आधार बना। समिति प्रवक्ता चन्द्र प्रकाश अमरवाल ने बताया कि कार्यक्रम में भीलवाड़ा जिला कांग्रेस ( शहर ) अध्यक्ष शिवराम खटीक ,महिला संयोजक कस्तूरी देवी , महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा हिरण , चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ.फरियाद मोहम्मद , सेवादल जिलाध्यक्ष योगेश सोनी , एडवोकेट ओम प्रकाश तेली , शिवराज सुराणा , दीपमाला लोट,एस के मीज़ान गंगापुर ,अरुण देराश्री सुरेश बंब ,गोवर्धन बलाई ,गोपाल बांगड़ , सूर्यप्रकाश शर्मा , इब्राहिम पठान ,राजेश शर्मा , डॉ.प्रदीप व्यास , मो. अकरम अली मंसूरी , दलीचन्द खटीक , सुनील दत्त , मोहम्मद हारून रंगरेज , योगिता सुराणा , मुकेश खटीक ,अतुल सुराणा , रमन ,नरेन्द्र भील दिनेश बैरवा उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *