डॉ सतीश पूनिया और अलका गुर्जर होंगे राज्यसभा में बीजेपी उम्मीदवार

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और हरियाणा के प्रभारी डॉ सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया उसी के साथ तय हो गया है कि इस बात कोई बाहरी उम्मीदवार नहीं होगा।
भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा होने के साथ भाजपा की चुनावी तैयारी भी नजर आने लगी है,क्योंकि भाजपा ने डॉ सतीश पूनिया के जरिए जहां शेखावाटी तो अलका गुर्जर के जरिए पूर्वी राजस्थान में अपनी जमीन मजबूत करने की तैयारी कर ली है।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव हारने के बाद डॉ सतीश पूनिया लगातार पार्टी हाई कमान के आदेश अनुसार हरियाणा के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे और हरियाणा विधानसभा चुनाव में जिस तरह से उन्होंने किस पार्टी की सत्ता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उसके बाद से ही उन्हें पीएम मोदी में शामिल किए जाने की संभावनाएं बढ़ गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *