रोटरी क्लब जयपुर पर्ल के “शक्ति ओन वील्स – ड्राइव फॉर चेंज” यात्रा का समापन

रोटरी क्लब जयपुर पर्ल द्वारा आयोजित “शक्ति ओन वील्स – ड्राइव फॉर चेंज” यात्रा का सफल समापन हुआ। 8-11 मार्च 2026 तक चली इस यात्रा में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न शहरों में भव्य रैलियाँ आयोजित की गईं।

इस यात्रा में जयपुर, दौसा, टोंक, बूंदी, कोटा, चित्तौड़, भीलवाड़ा, उदयपुर, श्रीनाथजी, पाली, अजमेर, मालपुरा और दूदू में महिला जागरूकता रैलियाँ हुईं, जिनमें स्थानीय रोटरी क्लब सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पुरुष सदस्यों ने अपने जीवनसाथी के साथ सहभागी बनकर हर शहर में रोटरी की सकारात्मक छाप छोड़ी।

इस यात्रा ने महिला सशक्तिकरण का एक सशक्त संदेश दिया और महिलाओं को आत्मनिर्भर और नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया गया।।
रोटरी क्लब जयपुर पर्ल की अध्यक्ष अंजना वर्मा जी ने बताया की इस कार रैली की सफलता में आने वाले सत्र के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण बगड़िया जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके अनुसार महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करने के लिए, उन्हें प्रेरित करने के लिए इससे अच्छा तरीकाh दूसरा नहीं था और इसमें पूरी तरह से डिस्ट्रिक्ट 3056 की डिस्ट्रिक गवर्नर प्रज्ञा मेहता जी का तहे दिल से सहयोग रहा प्रज्ञा जी का संदेश रहा कि हम महिलाओं को रोटरी में ज्यादा से ज्यादा आगे लाकर उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित करें और उनके आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाएं। इस रैली द्वारा उनका मैसेज सब क्लबों तक पहुँचाया गया और उन्होंने पूरे रोटरी परिवार को एक सूत्र में बांधने की पूरी तरह से कोशिश की। क्लब की सेक्रेटरी राजकुमारी रावत ने कहा की इस पूरी यात्रा में पर्ल क्लब की अधिकतम सक्रिय सदस्यों ने
पूरे जोश के साथ भाग लिया जिस में रेखा शर्मा , संगीता यादव , कमलेश बॉयट , अनीता त्रिवेदी , रेखा कौशिक , रंजना तिवारी, तनु वर्मा , संतोष मखीजा , पुष्पा सोनी आदि सदस्य शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *