किसानों के लंबित फसल बीमा क्लेम का जल्द भुगतान करें

 

श्रीगंगानगर जिले के किसानों के लंबित फसल बीमा क्लेम का शीघ्र भुगतान किया जाए – विधायक डूंगर राम गेदर

सूरतगढ़। सूरतगढ़ विधायक डूंगर राम गेदर ने कृषि आयुक्त, राजस्थान को पत्र लिखकर श्रीगंगानगर जिले के किसानों के लंबित फसल बीमा क्लेम का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने तथा फसल बीमा से संबंधित विभिन्न समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग की है।

विधायक डूंगर राम गेदर ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिले के हजारों किसान लंबे समय से बीमा क्लेम की राशि मिलने का इंतजार कर रहे हैं। बार-बार शिकायतों के बावजूद किसानों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी करने की मांग की है।

अपने पत्र में विधायक डूंगर राम गेदर ने प्रमुख मांगें रखते हुए कहा कि रबी 2024 में सिंगरासर एवं बिरधवाल पटवार मंडल के क्लेम का जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति के निर्णयानुसार पुनः आकलन कर भुगतान कराया जाए। खरीफ 2025 के लंबित क्लेम का सात दिवस के भीतर कैलकुलेशन कर भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा अनावश्यक विलंब के लिए संबंधित बीमा कंपनी की जवाबदेही तय की जाए।

उन्होंने खरीफ 2024 के किसानों की लगभग 10–12 प्रतिशत रोकी गई क्लेम राशि का ब्याज सहित भुगतान, रबी 2025 के क्लेम का पोर्टल पर शीघ्र कैलकुलेशन, श्रीगंगानगर जिले के लगभग 30 हजार लंबित इंटीमेशन क्लेम का तत्काल निस्तारण, खरीफ 2026 के फसल बीमा हेतु पोर्टल शीघ्र प्रारंभ करने, रबी 2024 के कैलकुलेटेड क्लेम का तत्काल भुगतान तथा खरीफ 2025 में निरस्त की गई पात्र बीमा पॉलिसियों की पुनः समीक्षा कर किसानों को क्लेम राशि उपलब्ध कराने की भी मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *