चुनाव आयोग को सरकार की कठपुतली

चौहटन । चुनाव आयोग को सरकार की कठपुतली बना दिया गया है, जब SIR की प्रक्रिया में मतदाताओं को सही पाया गया उसके बाद अब BLO 2 के नाम पर फर्जी हस्ताक्षरों से साजिश के तहत फर्जी Form 7 भरकर वोट काटे जा रहे हैं।
संवैधानिक प्रावधानों को ताक पर रखकर सरकार व चुनाव आयोग एक तरफ़ा कार्यवाही कर रहे हैं जो लोकतांत्रिक व्यवस्था में कतई स्वीकार्य नहीं है।

इस मामले को लेकर आज चौहटन उपखंड कार्यालय में पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल, पूर्व राज्यमंत्री गफूर अहमद, कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गोदारा, सेड़वा प्रधान रमेश भील, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चौहटन तिलोक पोटलिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सेड़वा दीन मोहम्मद, धनाऊ उप-प्रधान शूजा मोहम्मद, सेड़वा उप-प्रधान रूगनाथ राम विश्नोई, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव नवाज दर्श, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव किशन कागा समेत सैकड़ों ग्रामीणों के साथ उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा तथा मामले की सम्पूर्ण जांच की मांग की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *