जयपुर। राजस्थान सरकार ने देर रात नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची को लेकर पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री कार्यालय में मंथन चल रहा था। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंजूरी के बाद तबादले की सूची जारी की गई है।
तबादला सूची में 17 एडीएम,74 एसडीम को बदला गया हैं। इसके अलावा चार विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार बदले गए हैं। तीन आरएएस अधिकारियों के पूर्व में किए गए तबादलों को निरस्त किया गया है। वहीं तीन आरएएस अधिकारियों को विभागों का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।