राहुल गांधी और प्रियंका को देर शाम हिरासत में लिया गया

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई सांसद 7 घंटे से ज्यादा आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठे

नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर नई दिल्ली में सांसदों के मार्च के बाद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन में 7 घंटे से ज्यादा समय तक धरने पर बैठे रहे देर शाम को इन्हें अन्य सांसदों के साथ में हिरासत में ले लिया गया।

इसी के साथ कांग्रेस के नेतृत्व में सोमवार को कथित ‘वोट चोरी’ और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने के खिलाफ 10 अक्टूबर से अलग-अलग चरणों में एक आक्रामक राष्ट्रव्यापी अभियान की घोषणा की है। इससे पहले मंगलवार को इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन को देखते हुए रफी मार्ग, रायसीना रोड सहित संसद के आसपास के सभी रोड को बंद कर दिया गया था। विपक्ष के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और चुनाव आयोग के दफ़्तर के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई। इलाके में दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है और बैरिकेड्स भी लगाए गए थे।
उधर पुलिस की ओर से रोके जाने के बाद आकाशवाणी भवन परिसर के अंदर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखते हुए लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने कहा, “हमें यहां विरोध प्रदर्शन करने में कोई समस्या नहीं है. हम अपना विरोध यहीं जारी रखेंगे. अगर उन्हें (दिल्ली पुलिस को) हमारे यहां विरोध प्रदर्शन करने से असुविधा है, तो वे हमें विरोध प्रदर्शन के लिए कोई और जगह उपलब्ध करा सकते हैं। संविधान हमें विरोध दर्ज कराने की अनुमति देता है।”
इससे पहले सुबह संसद भवन से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव सहित प्रमुख विपक्षी दलों के नेता पैदल मार्च निकालते हुए चुनाव आयोग कार्यालय की ओर बढ़े , जहां पुलिस ने इन्हें बैरिकेड लगाकर रोक लिया, तो सभी सांसद वहीं धरने पर बैठ गए। साथ ही राहुल गांधी बैरिकेट्स पर चढ़ गए। बाद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई सांसद आकाशवाणी भवन में घुसकर बैठ गए, जो चुनाव आयोग के नजदीक है। शाम को कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ और टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन आकाशवाणी भवन के द्वार पर पहुंचे। सांसद महुआ मोइत्रा राहुल गांधी से मिलने के लिए पहुंचीं, लेकिन उन्हें मेन गेट से आकाशवाणी भवन में प्रवेश नहीं मिला, तो बाउंड्री की रेलिंग के बीच खाली जगह से अंदर जाने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें इस तरह अंदर प्रवेश करने से मना कर दिया।
इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कहते हैं, “मैं इसे अन्याय मानता हूं; यह संविधान का उल्लंघन है। यह लोकतंत्र की हत्या है। राहुल गांधी इस बारे में रोजाना बोल रहे हैं। उनके दो सहायकों – चुनाव आयुक्त श्री संधू और श्री जोशी – ने लगभग 14 या 15 बार लिखकर बताया है कि जो हो रहा है वह गलत है। चुनाव आयोग हमें बिना बताए कई काम कर रहा है। ऐसे काम जिनका हम विरोध कर रहे हैं।
“हम यह बात बिल्कुल स्पष्ट करना चाहते हैं कि हम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलना चाहते हैं। हम यहीं बैठेंगे। यहां सांसदों का अपमान किया जा रहा है। हम सिर्फ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलना और उनसे सवाल पूछना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *