*बैराठी पार्क में खेजड़ी के लगाएं 101 जीवन वृक्ष…*
जयपुर। वीकेआई स्थित बैराठी पार्क में बैराठी फाउंडेशन के तत्वावधान में वृक्षारोपण कर परिंडे लगाए गए। बैराठी फाउंडेशन के डॉ. सौरभ बैराठी ने बताया कि खेजड़ी के वृक्ष को रेगिस्तान का राजा और राज्य का वृक्ष भी कहा जाता है। इस खेजड़ी के पौधे को अक्सर जीवन का वृक्ष भी कहां जाता है। इस अवसर पर फाउण्डेशन के द्वारा सौ से अधिक वृक्ष लगाए गए। डॉ सौरभ बैराठी ने बताया कि बैराठी ग्रुप 15,000 से अधिक पेड़-पौधों का रखरखाव करता है।
*अब तक लगाए हजारों पेड़*
बैराठी फाउंडेशन के डॉ. बैराठी ने बताया कि सेवा कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाली बैराठी फाउंडेशन समाज सेवा के कार्यों में सदैव अग्रसर रहता है। पूर्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फाउंडेशन ने वीकेआई औद्योगिक क्षेत्र और मंडा में 15 हजार पेड़-पौधे लगाकर उनके रख-रखाव का दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं।