चंदा चोरी पर भड़की कांग्रेस,सड़कों पर उतरे नेता

 

*राममंदिर निर्माण के घोटाले और चढ़ावे की चोरी की जाँच, SIT सुप्रीम कोर्ट के अंडर में कराई जाये:खाचरियावास*

*राममंदिर में हुए घोटाले और चंदा चोरी के विरोध में खाचरियावास के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यक्रताओ ने किया प्रदर्शन भाजपा सरकार का जलाया पुतला*

जयपुर। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में आज जयपुर के कलेक्ट्री सर्किल पर सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर निर्माण और चढ़ने में हुए घोटाले और चोरी के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताते हुए प्रदर्शन किया। पुर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री रामचंद्र जी की आरती गाकर की

“रामचन्द्र कृपालु भज मन, हरण भव भय दारुणम्।,नवकंज लोचन, कंज मुख, कर कंज पद कंजारुणम्॥

इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह का खाचरियावास ने कहा कि राजधानी जयपुर से कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि राम मंदिर निर्माण में और चढ़ावे में हजारों करोड़ का घोटाला हुआ है इस घोटाले की जांच SIT भारत सरकार के अंडर में ईमानदारी से नहीं कर सकती। SIT की जांच सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में होनी चाहिए, क्योंकि राम मंदिर निर्माण से लेकर राम मंदिर के चढ़ावे तक चंदे में, निर्माण के पैसा इकट्ठा करने में ,बेनामी सोना चांदी और रुपए इकट्ठे करने में सारा नियंत्रण भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं और उसके संगठनों का रहा है। ऐसे में असली बड़े मगरमच्छ जो भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता है,वह छोटे लोगों को बंद कराकर बच जाएंगे,यह भारत के करोड़ लोगों और पूरे देश की भावनाओं से जुड़ा हुआ मामला है। भगवान राम ने चमत्कार दिखाया है, बीजेपी की चोरी को खोल दिया है। भाजपा इस घोटाले से बच नहीं सकती ,इसलिए सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में आज तक के हिसाब और घोटाले की जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर के ताले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने खुलवाए थे और वहां राम भगवान राम की पूजा अर्चना शुरू करवाई थी। उसके बाद भाजपा बीच में आ गई और पूरे देश में राम मंदिर निर्माण के नाम पर हजारों करोड रुपए इकट्ठा किया गया। बाद में चढ़ावे का पैसा आया और अब बड़ी चोरी हो गई। ऐसे में भाजपा ने लोगों के सेंटीमेंट के साथ धोखा किया। लोगों के सीने में आग लग रही है। भाजपा का अंत तय है, क्योंकि जो भगवान राम से धोखा कर सकते हैं ,राम के नाम पर जनता को लूट सकते हैं, वह देश का भला नहीं कर नहीं कर सकते। खाचरियावास ने कहा कि आंदोलन लगातार पूरे देश में कांग्रेस पार्टी करेगी और राजस्थान की राजधानी सहित पूरे राजस्थान में सब जगह राम मंदिर निर्माण में जो घोटाला हुआ है, उसके विरोध में कांग्रेस सड़कों पर आंदोलन करेगी। कांग्रेस फिर यह मांग करती है कि SIT की जांच राम मंदिर निर्माण में घोटाले की जांच सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में होनी चाहिए। आज इस धरना प्रदर्शन में सैकड़ो की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्री सर्किल पर नारे लगाते हुए मंदिर घोटाले की जांच करो, जय सियाराम, राम के घर में चोरी करने वालों का नाश हो ,भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पहुंच जुलूस बनाकर बड़ा प्रदर्शन आज कांग्रेस का देखने को मिला लोगों में राम के प्रति आस्था आज के बड़े प्रदर्शन में देखे नजर आ रही थी आज पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियवास के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में जयपुर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील शर्मा ,पूर्व अध्यक्ष आर आर तिवारी ,पूर्व विधायक गंगा देवी साथ सेंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *