जयपुर। शेखावाटी अग्रवाल समाज संस्था द्वारा एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के सौजन्य से 159 वाँ निशुल्क लैंस प्रत्यारोपणन शिविर 17 मई 2026, रविवार को महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल,सेक्टर 7, विद्याधर नगर, जयपुर में आयोजित किया गया। जिसमे 211 मरीजों ने आंखों की जांच करवाई, जिसमें 146 व्यक्तियों को चश्मे वितरण किए गए एवं 11 व्यक्तियों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
शिविर मे निम्न महानुभावो ने सेवा प्रदान की एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रतिनिधि शुभम पारीक , संस्था के सदस्य नथमल बंसल, सुरेश अग्रवाल, रामसुंदर जयपुरिया, सुधीर गाड़िया, जयप्रकाश सुरेका , सुरेश सिंगडोदिया,रामानंद मोदी, विशाल चमड़िया, नाथूराम बिजाका, दिनेश टेकरीवाल, दिलीप अग्रवाल , अनिल शर्मा , मुकेश मीना, राजेन्द्र सिंह उपस्थित रहे ।