जयपुर । अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस एवं भारत सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि “डिग्निटी ऑफ लेबर” (श्रम की गरिमा) मजदूरों को मिलनी चाहिए, जो समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री आदरणीय जगदीश राज श्रीमाल ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महाधिवक्ता गिरधारी सिंह बापना उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए। अंत में सभी अतिथियों का कार्यक्रम के संचालक अशिम खान ने आभार व्यक्त किया गया।
डिग्निटी ऑफ लेबर श्रमिकों के लिए जरूरी- डॉ विवेक