पहले पत्नी को गोली मारी,फिर खुद को,पति की मौत

भरतपुर। पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने पहले तो अपनी पत्नी को गोली मारी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी की स्थिति गंभीर है।भरतपुर जिले के रूपवास क्षेत्र के सिंघावली गांव में शुक्रवार को हुए घटनाक्रम ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। शादी समारोह में हुई घटना के बाद खुशियां मातम में बदल गईं।

आरबीएम चौकी प्रभारी हेड कांस्टेबल श्याम सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बरुअर निवासी राघवेंद्र अपनी पत्नी राधिका के मायके सिंघावली गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दुल्हन की विदाई के कुछ ही देर बाद अचानक यह घटना हुई। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही दोनों लहूलुहान हो गए, जिससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
घायल महिला की परिजनों ने बताया कि यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई। गोली लगने के तुरंत बाद दोनों को रूपवास अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने राघवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल राधिका को प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मृतक राघवेंद्र पेशे से ट्रक चालक था। उसकी राधिका से करीब चार साल पहले शादी हुई थी और दोनों का एक छोटा बच्चा भी है। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत तथा शोक का माहौल छा गया है।

हेड कांस्टेबल श्याम सिंह ने बताया कि आरबीएम चौकी प्रभारी हेड कांस्टेबल श्याम सिंह ने बताया कि घटना में गोली लगने से राघवेंद्र की मौत हो गई, जबकि पत्नी राधिका गंभीर रूप से घायल हुई है। मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *