पाली नगर निगम में चुनाव से पहले भाजपा को तगड़ा झटका

 

पाली नगर निगम में चुनाव से पहले भाजपा को तगड़ा झटका
पूर्व सभापति राकेश भाटी ने थामा कांग्रेस का हाथ, भाजपा को लगा बड़ा झटका
नगर निगम चुनाव से पहले पाली की राजनीति में होगा बड़ा बदलाव, शहरी सरकार का समीकरण बदलने के आसार

जयपुर / पाली। नगर निगम चुनाव से ठीक पहले पाली की राजनीति में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। पाली नगर निगम की निवर्तमान महापौर के पति एवं पूर्व सभापति तथा सांसद प्रतिनिधि राकेश भाटी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मौजूदगी में राकेश भाटी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक भीमराज भाटी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पाली शिशुपाल सिंह निम्बाडा, एवं पर्यवेक्षक हेम सिंह शेखावत भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *