वरिष्ठ विधायक का निधन,कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों से जीते चुनाव

राजस्थान के दिग्गज नेता का निधन, 2 बार कांग्रेस और एक बार बीजेपी से रहे थे विधायक

अलवर। कठूमर के पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का निधन हो गया है। वे पिछले 12-13 दिनों से बीमार चल रहे थे और जयपुर में इलाज के दौरान उन्होंने तड़के करीब 3 बजे अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, बाबूलाल बैरवा को बीपी, शुगर और अस्थमा बीमारियों के चलते अस्वस्थ थे। उनका इलाज जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में चल रहा था।

बाबूलाल बैरवा चार बार विधायक चुने गए. पार्टी कोई भी रही हो, उन्होंने कठूमर में दबदबा कायम रखा। बैरवा अलवर के उपजिला प्रमुख भी रह चुके हैं। उन्होंने दो बार कांग्रेस और एक बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में कुल 4 बार चुनाव जीता था. साल 1980 में पहली बार निर्दलीय विधायक के तौर पर चुनाव जीता था। इसके बाद 1985 में कांग्रेस और साल 2008 में भाजपा से विधायक बने। साल 2018 में उन्होंने फिर से कांग्रेस से चुनाव लड़ा था। चौथी बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे।

उनके निधन की खबर से खेड़ली और कठूमर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनके निधन को पार्टी और क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति बताया है. उनकी अंतिम यात्रा खेड़ली बाइपास रोड स्थित उनके निवास से निकाली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *