एएसआई ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या की

भीलवाड़ा। शनिवार को एएसआई विष्णु सिंह शक्तावत ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। मृतक एएसआई कारोई थाना  में तैनात था। एएसआई का शव कारोई थाना परिसर स्थित मेस में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे थाना परिसर में हड़कंप मच गया। एसपी ने भी थाने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक के परिवार को ढांढस बंधाया। वहीं, बाड़मेर पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल की तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।

एएसआई शव शनिवार को थाना परिसर में बने मेस में मिलने की सूचना मिलने के बाद सहाड़ा एएसपी बुद्धराज खटीक और गंगापुर डीवाईएसपी सुदर्शन पालीवाल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस इस मामले की सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पड़ताल कर रही है। एकाएक हुई इस घटना से पुलिस महकमे में शोक माहौल है। भीलवाड़ा एचपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वो मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि पूरा पुलिस परिवार मृतक के परिवार के साथ है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके बयान के बाद ही आगे की कारवाई की जाएगी। आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए हर एंगल से जांच जारी है।

एएसआई की मौत के बाद जयपुर में पदस्थापित भाई नरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने भीलवाड़ा पुलिस को भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच को लेकर रिपोर्ट दी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि किस कारण मौत हुई है। उनकी शुक्रवार रात भाई से बात हुई थी. उसकी मौत या कारण नहीं लग रहा था। हमारा परिवार संयुक्त परिवार है. उन्होने बताया कि उनके पिता भी पुलिस से सेवानिवृत हैं। दोनों भाई भी पुलिस में पदस्थापित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *