रेस्टोरेंट की आग में अब तक 21 की मौत,जांच जारी

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह एक भीषण अग्निकांड में फिर सिनेमा हॉल जैसे अग्निकांड की याद दिला दी।दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक नामी रेस्टोरेंट के बेसमेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने देखते ही देखते पूरे बेसमेंट को अपनी चपेट में ले लिया और बड़ी संख्या में लोग भी चपेट में आ गए । इस घटना क्रम में मृतकों की संख्या अब तक बढ़कर 21 हो चुकी है। मरने वालों में कई विदेशी बताए जाते हैं।

हादसे के वक्त रेस्टोरेंट के बेसमेंट में कुछ लोग मौजूद थे, जो धुएं व लपटों के बीच फंस गए। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस  की टीम मौके पर पहुंची और मौजूद फंसे लोगों में से जान पर खेलकर तीन लोगों को बसुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीनों बेहोश हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों घायल लोग अफ्रीकी मूल के बताए जा रहे हैं।
दिल्ली फायर सर्विस के चीफ फायर ऑफिसर ने बताया कि यह हादसा मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में हुआ। हादसे को लेकर सुबह करीब 08:51 बजे दमकल विभाग को पहली सूचना मिली। शुरुआत में मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग द्वारा तुरंत 2 वाटर टेंडर, 2 वाटर ब्राउज़र , 1 क्विक रिएक्शन व्हीकल, 1 मल्टीपर्पज और 1 ब्रीदिंग अपैरेटस सेट गाड़ी को मौके पर रवाना किया गया। आग की भयावहता को देखते हुए मौके पर कुल 10 दमकल वाहनों को तैनात किया गया। इस बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए दमकल विभाग के आला अधिकारी एडीओ संतोष, एडीओ सरबजीत, एसटीओ फूल सिंह, एसटीओ नरेंद्र, एसटीओ मनोज व एसओ राकेश खुद मैदान में उतरे।
उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने बेहद सूझबूझ व बहादुरी का परिचय देते हुए रेस्टोरेंट के बेसमेंट में फंसे 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। धुएं के कारण तीनों की हालत बिगड़ रही थी, जिन्हें तुरंत मौके पर मौजूद कैट्स एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डिवीजनल ऑफिसर भी पहुंचे। नेहरू प्लेस क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में लगी आग की गंभीरता को देखते हुए नारायणा से डीओ रविंदर तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और राहत कार्य की समीक्षा की। फिलहाल दमकल की गाड़ियां आग पर पूरी तरह काबू पाकर कूलिंग ऑपरेशन में जुटी हैं। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि रेस्टोरेंट के भीतर फायर सेफ्टी मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इसकी विस्तृत जांच होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *