63 सब इंस्पेक्टर्स के तबादले किए

जयपुर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने हाल ही में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 63 सब-इंस्पेक्टर्स के तबादला आदेश जारी किए हैं।

तबादला सूची में विभिन्न जिलों और थानों में तैनात पुलिस अधिकारियों को प्रशासकीय आधार पर नई पोस्टिंग दी गई है। इससे पहले मुख्यालय ने 34 सब-इंस्पेक्टर्स के तबादले किए थे। इस प्रक्रिया में गृह जिलों में तैनात एसआई को निर्धारित नीति के तहत अन्य स्थानों पर भेजा गया है। जोधपुर कमिश्नरेट के कई सब-इंस्पेक्टर्स को प्रशासनिक आधार पर जोधपुर रेंज में भेजा गया। जयपुर कमिश्नरेट से अधिकारियों का तबादला सीआईडी (CB) और सिविल राइट्स में भी किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *