भारत की T20 में दूसरी बड़ी हार,ग्लेन की शानदार बल्लेबाजी

ऑकलैंड | न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के बाद चौथे टी20 मैच में भारत 87 रनों से मात खा गया। यह टीम इंडिया की रनों के हिसाब से दूसरी बड़ी हार है।

ऑकलैंड के ईडन पार्क में 260 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 172 रन पर ही पवेलियन लौट गई। एकमात्र तिलक वर्मा ने बैट से सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। इसके अलावा भारत का कोई भी बल्लेबाज न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका। मेजबान टीम की तरफ से जैकब डफी सबसे सफल गेंदबाज रहे और 4 ओवर में 23 रन खर्च करके 4 विकेट झटके। इसके अलावा कप्तान मिशेल सेंटनर और मैथ्यू फिशर ने दो-दो विकेट हासिल किए।

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी की लिए बुलाया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 259 रनों का विशाल स्कोर बोर्ड पर लगा दिया, जो कि टी20 में उनका सबसे बड़ा स्कोर है। ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों में ही 115 रनों की तेज साझेदारी की। फिलिप्स ने 49 गेंदों में 6 चौके और 10 छक्कों की मदद से 107 रन बनाए, जबकि ब्रेसवेल ने 25 गेंदों में 65 रनों की तेज पारी खेली। जिसमें उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के भी लगाए। इसके अलावा फिन एलन ने 31 और डैरिल मिचेल ने 24 रनों का योगदान दिया।

भारत की तरफ से मयंक यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे। यादव ने 4 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट लिए। जबकि अर्शदीप, प्रिंस, नीतीश और अक्षर को एक-एक विकेट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *