जयपुर। गांधीपथ, वैशाली नगर स्थित निम्फ एकेडमी में डिस्कवरी ऑफ टैलेंट परीक्षा का आयोजन 21 और 25 दिसंबर को किया जा रहा है। यह परीक्षा दो चरणों में होगी, जिसमें शहर और आसपास के 450 स्कूलों के 11,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स भाग ले रहे हैं। आयोजन का मकसद स्कूल लेवल पर स्टूडेंट्स की प्रतिभा को पहचानना और पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना है।
परीक्षा कक्षा 1 से कक्षा 10 तक के स्टूडेंट्स के लिए रखी गई है। इसे तीन कैटेगरी में बांटा गया है। पहली कैटेगरी में कक्षा 1 से 4, दूसरी में कक्षा 5 से 7 और तीसरी कैटेगरी में कक्षा 8 से 10 तक के स्टूडेंट्स शामिल हैं। परीक्षा हिंदी और अंग्रेज़ी, दोनों माध्यम में होगी, ताकि दोनों माध्यम के स्टूडेंट्स समान रूप से पार्टिसिपेट कर सकें।
*हर एग्जाम के लिए हो सके तैयार*
परीक्षा के डायरेक्टर एम. पी. सिंह ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य बच्चों को मोबाइल और डिजिटल डिस्ट्रैक्शन से दूर रखते हुए पढ़ाई और अकादमिक एक्सीलेंस की ओर प्रेरित करना है। जिससे स्टूडेंट्स अलग अलग फील्ड में होनेवाले कंपीटिशन एग्जाम के लिए पहले से पैटर्न जन सके।
उन्होंने बताया कि डिस्कवरी ऑफ टैलेंट के जरिए स्टूडेंट्स को अपनी क्षमता पहचानने का प्लेटफॉर्म मिलता है, ताकि वे पढ़ाई को बोझ नहीं बल्कि अवसर के रूप में देखें।
*विनर्स को दिए जाएंगे लैपटॉप साइकिल समेत कई पुरस्कार*
परीक्षा में स्टूडेंट्स के लिए अलग-अलग लेवल पर पुरस्कार तय किए गए हैं। तीनों कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार के रूप में लैपटॉप दिया जाएगा। कक्षा 1 से कक्षा 10 तक हर कक्षा में द्वितीय पुरस्कार टैबलेट, तृतीय पुरस्कार साइकिल और चतुर्थ पुरस्कार स्मार्ट वॉच रखी गई है।
इसके अलावा 700 से ज्यादा सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें स्कूल बैग, ईयरपॉड्स, ब्लूटूथ स्पीकर और हेडफोन शामिल हैं। साथ ही 1001 स्टूडेंट्स को मेमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा।
*कार्यक्रम में ये रहेंगे मुख्य अतिथि*
परीक्षा से जुड़े कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पीसीआई प्रेसिडेंट देवेंद्र झांझरिया, अर्जुन अवॉर्डी इंटरनेशनल प्लेयर संदीप मान और कांवटिया हॉस्पिटल के हेड डॉ. राजेंद्र सिंह तंवर शामिल होंगे।
Latest News Update