विवेक राजवंशी निर्विरोध कोटा के उपमहापौर बने

जयपुर। कोटा नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के विवेक राजवंशी निर्विरोध उपमहापौर चुन लिए गए हैं।

कांग्रेस ने इस चुनाव का पूरी तरह बहिष्कार करने का ऐलान किया था और पार्टी की ओर से कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा गया। नामांकन की समय सीमा समाप्त होने तक केवल विवेक राजवंशी का ही एकमात्र नामांकन सामने आया था।इसके बाद दोपहर 2 बजे नाम वापसी की समय सीमा और कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

कोटा महापौर चुनाव मैं कांग्रेस की ओर से क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा को 65 वोट मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *