कांग्रेस की विनीता पूनिया बनी खाटू श्यामजी नगर पालिका अध्यक्ष

 

सीकर।  खाटूश्यामजी नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के बाद 21 सितंबर को डाले गए 19 मतों की शनिवार सुबह हुईं मतगणना में कांग्रेस की विनीता पूनिया ने भाजपा की प्रेम देवी को एक वोट से हरा दिया। विनीता पूनिया को 10 वोट मिले, जबकि भाजपा की प्रेम देवी के पक्ष में 9 वोट आए

रिटर्निंग अधिकारी और सहायक कलेक्टर कपिल उपाध्याय ने परिणाम जारी किया। परिणाम सामने आते ही कांग्रेस समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। समर्थकों ने खुशी जताई और बाबा श्याम के जयकारे लगाए। खाटूश्यामजी में नगर पालिका के दूसरे बोर्ड गठन में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत हुई है  इससे पहले यहां पर भाजपा की ममता मुंडोतिया अध्यक्ष थीं।

पालिकाध्यक्ष चुनाव को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में वार्ड 11 की पार्षद और अध्यक्ष पद की प्रत्याशी विनीता पूनिया की ओर से याचिका दायर की गई थी। 24 सितंबर को हुई सुनवाई के बाद अदालत ने 25 सितंबर को प्रस्तावित पुनर्मतदान को निरस्त कर दिया था। कोर्ट ने 21 सितंबर को मतदान के दौरान डाले गए 19 मतों की गणना कर परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट के आदेश की प्रमाणित प्रति निर्वाचन अधिकारी को मिलने के बाद मतगणना की प्रक्रिया तय की गई। शनिवार सुबह नगरपालिका कार्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच सील मतपेटी खोली गई और उसमें मौजूद 19 मतों की गिनती की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *