एसीबी की कार्यवाही,बीडीओ की गाड़ी से 8.14 लाख बरामद

बीकानेर में ACB की बड़ी कार्रवाई, BDO की गाड़ी से 8.14 लाख से अधिक की राशि बरामद !

बीकानेर। बीकानेर एसीबी की टीम ने औचक चेकिंग के दौरान लोहावट बीडीओ नारायण सुथार की गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली,तो गाड़ी से 8 लाख 14 हजार रुपये से अधिक की नकदी मिलने का मामला सामने आया है।

इतनी बड़ी राशि गाड़ी में ले जाने को लेकर एसीबी टीम की ओर से पूछताछ का बीडीओ संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। यह राशि कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसको लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल लोहावट के विकास अधिकारी नारायण सुथार से पूछताछ और मामले की जांच जारी है।

नकदी के संबंध में संतोषजनक जानकारी और दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है। एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता के निर्देशन में एएसपी आशीष कुमार की टीम की ओर से यह कार्यवाही की गई है। कार्यवाही को लेकर आशीष कुमार ने बताया कि कार्रवाई अभी जारी है। मामले में जांच पूरी होने के बाद ही नकदी के स्रोत और पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *