दुर्गा वाहिनी अभ्यास वर्ग 29 दिसंबर तक 

 

दुर्गा वाहिनी अभ्यास वर्ग 29 दिसंबर तक

जयपुर।  विश्व हिंदू परिषद की युवा आयाम दुर्गा वाहिनी का शिक्षक अभ्यास वर्ग 24 दिसंबर 2025 से 29 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ग का उद्घाटन सत्र आज 11:15 से 12:30 बजे तक संपन्न हुआ। उद्घाटन सत्र में प्रदेश संगठन मंत्री राजाराम  मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
राजाराम ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि “नारी अबला नहीं, सबला है। इस अभ्यास वर्ग में जो प्रशिक्षण बहनें प्राप्त कर रही हैं, उसे वे अपने-अपने क्षेत्रों और दायित्वों में जाकर अन्य बहनों तक पहुंचाएं, ताकि समाज की नारी शक्ति और अधिक संगठित व सशक्त बने।” उन्होंने आत्मविश्वास, संस्कार और संगठनात्मक अनुशासन को नारी सशक्तिकरण का आधार बताया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जयपुर क्षेत्र संयोजिका लता, पांड्या, क्षेत्र गोरक्षा प्रमुख डॉ. प्रभात शर्मा,जयपुर प्रान्त मंत्री राधेश्याम गौतम, प्रान्त संयोजिका राजेश्वरी, प्रान्त सह संयोजिका डॉ. आशा लता, उपस्थित रहे।
इस अभ्यास वर्ग में पूरे राजस्थान से लगभग 100 बहनें सहभागिता कर रही हैं। प्रशिक्षण के अंतर्गत आत्मरक्षा हेतु दंड-दृष्टि के प्रयोग, नियुद्ध सहित विभिन्न शारीरिक एवं मानसिक सुदृढ़ता से जुड़े अभ्यास कराए जा रहे हैं, जिससे बहनों में आत्मविश्वास, साहस और नेतृत्व क्षमता का विकास हो।
जयपुर महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभ्यास वर्ग नारी शक्ति को संगठित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *